Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CBSE मामले पर केंद्र सरकार का बड़ा ऐक्शन, चेयरमैन और सचिव का किया ट्रांसफर

short by / on Tuesday, 2 June, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) प्रणाली से प्रभावित छात्रों के मामले पर बढ़ते विवाद के बाद सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सेवाओं की टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन भी किया गया है।