कॉन्सर्ट के बीच आतिशबाज़ी के चलते नाराज़ हुईं गायिका रेखा भारद्वाज, कहा- बहुत गलत समय पर हुई
गायिका रेखा भारद्वाज हाल ही में भोपाल (एमपी) में अपने कॉन्सर्ट के बीच आतिशबाज़ी किए जाने को लेकर नाराज़ हो गईं। सामने आए वीडियो में 'लंबी जुदाई' गाना गा रहीं रेखा आतिशबाज़ी के बीच आंख बंद करतीं और 'आतिशबाज़ी...बिल्कुल बेसुरी है...बहुत गलत समय पर की गई है' कहती दिख रही हैं। आतिशबाज़ी बंद होने पर वह दोबारा गाना गाने लगीं।
read more at Hindustan Times


