दुनिया में सबसे सस्ती LPG खरीदने वालों में शामिल हैं भारतीय, दूसरे देशों के रेट की सूची जारी
सरकार ने बताया है कि भारतीय परिवारों को पड़ोसी देशों के मुकाबले LPG के लिए सबसे कम कीमत चुकानी पड़ रही है। 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब दिल्ली में ₹942 हो गई है जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत ₹1046, नेपाल में ₹1207, बांग्लादेश में ₹1225 और श्रीलंका में ₹1241 है। अमेरिका में सिलिंडर की कीमत ₹1755 है।
read more at PIB


