Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

AAP विधायक अमानतुल्लाह को पुलिस पर हमले के मामले में मिली ज़मानत, लागू रहेंगी शर्तें

short by तान्या झा / on Tuesday, 25 February, 2025
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस टीम पर हमले करने के मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी है। उन्हें ₹25,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई है और पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, वह कोर्ट की इजाज़त के बगैर देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे।