मेरे लिए मां ने सरकारी नौकरी और पापा ने बिज़नेस छोड़ दिया: 'लापता...' फेम नितांशी
फिल्म 'लापता लेडीज़' फेम नितांशी गोयल ने बताया है कि उनके ऐक्टिंग करियर के लिए उनके माता-पिता ने अपने करियर को दांव पर रख दिया था। उन्होंने कहा, "मैं ऐक्टिंग कर टीवी पर आना चाहती थी। इसके लिए मेरे पिता नोएडा से अपना बिज़नेस छोड़कर यहां (मुंबई में) नौकरी करने लगे और मां ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी।"


