वित्त वर्ष 2026 में अब तक ₹12.9 लाख करोड़ हुआ डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, हुई 7% की बढ़ोतरी
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। अबतक ग्रॉस कलेक्शन 2.15% बढ़कर ₹15.35 लाख करोड़ रहा जबकि टैक्स रिफंड्स 17.72% घटकर ₹2.42 लाख करोड़ रह गए। वहीं, नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन ₹5.37 लाख करोड़ और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स ₹7.19 लाख करोड़ रहा।
read more at हिन्दुस्तान


