टाइगर पर फायरिंग की घटना के समय वहीं मौजूद थे करण वीर मेहरा, बोले- मैंने खून के धब्बे देखे
अभिनेता और 'बिग बॉस-18' के विजेता करण वीर मेहरा ने 'एनडीटीवी' से बताया कि घटना के समय उनकी कार अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार के थोड़ा पीछे थी। उन्होंने कहा, "मैंने खून के धब्बे देखे...वहां कुछ बच्चे भी थे जो बर्थडे मना रहे थे...सब लोग इधर-उधर भागने लगे।" यह हमला तब हुआ जब टाइगर मैदान से बाहर निकल रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


