पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर यूपी में शख्स ने खाया ज़हर, कहा- कहती है ज़िंदगी नर्क बना दूंगी
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में ससुरालवालों और पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर राहुल नामक शख्स ने वीडियो बनाते हुए ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की है। राहुल ने कहा, "₹12 लाख मांग रहे हैं...मरना नहीं चाहता फिर भी मर रहा हूं।" उसने कहा, "पत्नी कहती है तुम्हें बरबाद कर दूंगी, ज़िंदगी नर्क बना दूंगी।" शख्स अस्पताल में भर्ती है।
read more at Public


