Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गायों की रक्षा के लिए AK-47 रखते हैं मुंदरी जनजाति के लोग, गाय के लिए दे सकते हैं जान

short by अपर्णा / on Wednesday, 13 November, 2024
अफ्रीकी देश सूडान की मुंदरी जनजाति के लोग गाय को पैसों का भंडार मानते हैं और इसकी सुरक्षा एके-47 जैसे हथियारों से करते हैं। इस जनजाति के लोग गायों की सुरक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं और इनके साथ ही सोते हैं। खबरों के मुताबिक, इस जनजाति के लोग गाय को बचाने के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं।