फरीदाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फटे कई केमिकल ड्रम; 35 से अधिक लोग झुलसे
फरीदाबाद (हरियाणा) के सेक्टर-24 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित 35 से अधिक लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक केमिकल ड्रम में धमाके के बाद कई ड्रम फटते चले गए थे। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


