गठबंधन है तो बोलेंगे ही: PM मोदी के 'हमारे लाडले मुख्यमंत्री' बयान पर नीतीश के बेटे
भागलपुर (बिहार) में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'हमारे लाडले सीएम' कहने पर सीएम के बेटे निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हां, गठबंधन है तो बोलेंगे ही, अच्छा है।" उन्होंने कहा, "पिता जी ने विकास किया है, पिछली बार जनता ने 43 सीटें दीं...इस बार थोड़ा सीट बढ़ाएं...ताकि विकास जारी रहे।"
read more at ABP न्यूज़


