रोपवे की केबल टूटने से गुजरात में हुआ बड़ा हादसा, 6 लोगों की हुई मौत
पंचमहल (गुजरात) स्थित धार्मिक स्थल पावागढ़ में शनिवार को ट्रॉली से निर्माण सामग्री ले जाए जाने के दौरान रोपवे की केबल टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दोपहर 3:30 बजे हुआ और प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।
read more at X


