उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक, सचिवालय प्रशासन की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024, 25 नवंबर, कार्मिक विभाग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (मेन्स), 16-19 नवंबर और गृह विभाग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक-2024 मुख्य परीक्षा, 22-29 नवंबर को होगी। कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


