ASI को भोजशाला परिसर में मिलीं ब्रह्मा और गणेश समेत कई देवताओं की मूर्तियां: रिपोर्ट्स
मध्य प्रदेश में विवादित भोजशाला परिसर (धार) को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इंदौर हाईकोर्ट के सामने 2000 पन्नों की रिपोर्ट दाखिल कर दी है। खबरों में एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि परिसर में वास्तुशिल्प व मूर्तिकला के टुकड़े और खिड़की व खंभों पर उकेरी गईं ब्रह्मा-गणेश समेत कई देवताओं की आकृति मिली हैं।
read more at जनसत्ता


