यूपी में रिपेयरिंग के लिए गैराज लाई गई स्कॉर्पियो के बोनट में मिला 7 फीट लंबा अजगर
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को रिपेयरिंग के लिए गैराज लाई गई एक स्कॉर्पियो कार के बोनट में 7 फीट लंबा अजगर मिला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कार के मालिक द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
read more at News18 हिंदी


