Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ये अब सिर्फ मनोरंजन का साधन हैं: एग्ज़िट पोल नतीजों पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 21 November 2024
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने एग्ज़िट पोल पर कहा है, "ये अब सिर्फ मनोरंजन का साधन हैं...और गलत साबित होते हैं।" उन्होंने कहा, "ये पोल हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवा रहे थे लेकिन बीजेपी ने सरकार बनाई। 23 नवंबर को बड़ा उलटफेर होगा।" एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार बना रहा है।