संभल सीओ के 'इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ' बयान पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
संभल (यूपी) के सीओ कुलदीप सिंह के 'इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ, कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो बढ़िया वाला इलाज कर दूंगा' बयान पर यूपी कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। यूपी कांग्रेस ने कहा, "वर्दी की मर्यादा तार-तार या सत्ता का खुला अहंकार? यह किसी लोकसेवक की भाषा नहीं बल्कि एक अघोषित तानाशाही की गूंज है।"
read more at X


