राज्यसभा चुनावों के दौरान क्रॉस-वोटिंग को लेकर BJD ने 6 विधायकों को किया निलंबित
बीजू जनता दल (बीजेडी) ने शनिवार को 6 विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निलंबित कर दिया। इन विधायकों पर ओडिशा से राज्यसभा के लिए 4 सीटों पर हुए चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने का आरोप है। निलंबित विधायकों में चक्रमणि कन्हार, नबा किशोर मलिक, सौविक बिस्वाल, सुबासिनी जेना, रमाकांत भोई और देवी रंजन त्रिपाठी शामिल हैं।
read more at Times Now नवभारत


