Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में SVU की रेड में अधिकारी के घर से ₹32 लाख कैश व ₹1 करोड़ के ज़ेवर ज़ब्त

short by खुशी / on Friday, 13 March, 2026
बिहार मेडिकल सर्विसेज़ ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय-आवास समेत 3 ठिकानों पर गुरुवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने छापेमारी की। उनके ठिकानों से ₹32-लाख कैश और ₹1.32 करोड़ के गहने बरामद हुए। बकौल एसवीयू, टीम को देखकर डीजीएम घर की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंकने लगे जिन्हें ज़ब्त किया गया।