Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के नरवर किले से रातोंरात चोरी हुई 500 साल पुरानी 3,000 किलो की ऐतिहासिक तोप

short by खुशी / on Friday, 17 July, 2026
शिवपुरी (एमपी) के नरवर किले से सिंधिया राजवंश की करीब 500-साल पुरानी व ऐतिहासिक महत्व वाली लगभग 3,000-किलोग्राम वज़नी एक तोप चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि में किले में घुसे 25-30 हथियारबंद बदमाश सुरक्षाकर्मियों को डरा-धमकाकर 14 ऐतिहासिक तोपों में से एक साथ ले गए। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाश क्रेन और ट्रक लेकर पहुंचे थे।