Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

क्यों आखिरी समय पर टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल?
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 28 September, 2026
IBA-UFBU के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद 3 दिन की बैंक हड़ताल को टालने का फैसला किया गया। '5 दिन के कामकाजी सप्ताह' के अटके मुद्दे के लिए हाई-लेवल कमिटी बनाए जाने के आश्वासन के बाद यह फैसला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'छमाही क्लोज़िंग पीरियड' की वजह से भी IBA ने यूनियन को आश्वासन देने का फैसला किया।
महंगाई के कारण ₹1 करोड़ की कीमत 20 साल बाद कितनी रह जाएगी?
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 28 September, 2026
यदि महंगाई दर औसतन 6% सालाना होती है, तो ₹1-करोड़ का वास्तविक मूल्य 20-वर्षों में घटकर उसके मूल मूल्य के एक-तिहाई से कम रह सकता है। कागज़ों पर यह ₹1 करोड़ रहेगा लेकिन इसकी क्रय शक्ति कम हो जाएगी। जिन ज़रूरतों के लिए आज ₹1-करोड़ की लागत आती है, 20-साल बाद उन्हीं ज़रूरतों के लिए लगभग ₹3.2-करोड़ की आवश्यकता होगी।
read more at NDTV Profit
देशभर में कल से होने वाली बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली
short by Anuj / on Sunday, 27 September, 2026
इंडियन बैंक्स असोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात को हुई बैठक के बाद सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टाल दी गई है। एक बयान में कहा गया है, "बाकी शनिवार में भी अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की...एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन तुरंत किया जाएगा।"
विराट कोहली ने जड़ा 86वां अंतरराष्ट्रीय शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड
short by पंकज कसरादे / on Sunday, 27 September, 2026
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में अपना 86वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इसके साथ ही वह दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी 10-वनडे शतक लगाए थे। कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 60 लिस्ट-ए शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
read more at Cricinfo
क्या स्मार्टवॉच दिल की अनियमित धड़कन पकड़ सकती है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया सच
short by पंकज कसरादे / on Sunday, 27 September, 2026
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित हांडा ने कहा है कि स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटर करने और एट्रियल फिब्रिलेशन जैसी अनियमित धड़कनों का संकेत देने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, ये हार्ट-अटैक, ब्लॉकेज या हार्ट फेल्योर का पता नहीं लगा सकतीं। बकौल डॉक्टर, स्मार्टवॉच की रीडिंग क्लिनिकल ECG के बराबर नहीं होती और इसे डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं मानना चाहिए।
read more at Hindustan Times
LPU में प्रदर्शन हुआ हिंसक, छात्रों की पुलिस से भिड़ंत; कई वाहनों में लगाई लाग
short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 27 September, 2026
पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, छात्रों की पुलिस से भिड़ंत हो गई और छात्रों ने कई वाहनों में आग लगा दी। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं और पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने वनडे में सबसे तेज़ 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़
short by पंकज कसरादे / on Sunday, 27 September, 2026
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 303वीं पारी में 15,000 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर (377 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली और सचिन ही वनडे में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज़ हैं।
read more at Cricinfo
भारत को एशियन गेम्स 2026 में मिला एक और पदक, लॉन्ग जंप में एंसी ने जीता सिल्वर मेडल
short by Anuj / on Sunday, 27 September, 2026
एशियन गेम्स-2026 में भारत की एंसी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में 6.53 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर पदक अपने नाम किया। चीन की हुआंग यिंगयिंग ने आखिरी प्रयास में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर उन्हें 2 सेंटीमीटर के अंतर से पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल जीत लिया। यह भारत का इस प्रतियोगिता में 15वां सिल्वर है।
भारत में आर्टिरीज़ ब्लॉक होने के केस बड़ी तादाद में बढ़ रहे, मशहूर डॉक्टर ने बताए कारण
short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 27 September, 2026
मेदांता ग्रुप के चेयरमैन और एमडी डॉक्टर नरेश त्रेहान ने बताया है, "भारत में आर्टिरीज़ ब्लॉक होने के केस बड़ी तादाद में बढ़ रहे हैं...यह समस्या अब 30-40 उम्र के बीच हो रही है।" उन्होंने बताया, "इसका पहला कारण हमारी लाइफस्टाइल है...स्मोकिंग भारत में बहुत ज़्यादा है...फिर हमारे यहां डायबिटिक आबादी बहुत ज़्यादा है...मोटापा भी इसका एक बड़ा फैक्टर है।"
read more at X
कैसे पहचाने शरीर में कम हो गया है विटामिन डी? डॉक्टर ने बताए 4 लक्षण
short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 27 September, 2026
डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक, विटामिन डी की कमी का असर हड्डियों के साथ मांसपेशियों और इम्यूनिटी पर भी पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार, इसके 4 प्रमुख संकेत हैं लगातार थकान और कमज़ोरी, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, बार-बार सर्दी-खांसी होना और मूड स्विंग। विटामिन डी कि कमी होने पर तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दिख सकती हैं।
Load More