HCL के निवेशकों के लिए आज का दिन रहा यादगार, 8% चढ़ा स्टॉक
HCL टेक्नोलॉजीज़ के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा और कंपनी का शेयर 8% से ज़्यादा चढ़कर ₹1,323.95 तक पहुंच गया। कंपनी के मज़बूत Q2 नतीजों और ₹12 के अंतरिम डिविडेंड के एलान से शेयर में खरीदारी बढ़ी। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.18% बढ़कर ₹5,132 करोड़ जबकि ऑपरेटिंग इनकम 11.5% बढ़कर ₹35,620 करोड़ रही।
read more at Livehindustan


