Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में शादी के नाम पर शख्स से हुई ठगी, सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने मंदिर ले जाकर खिलवाई कसम

short by खुशी / on Tuesday, 28 October, 2025
बदायूं (यूपी) में शादी के नाम पर ₹60,000 की ठगी के शिकार एक शख्स ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बकौल शख्स, शिकायत करने पर पुलिस ने उसे मंदिर में कसम खिलवाई कि ₹60,000 दिए या नहीं और उसका वीडियो भी बनाया। एसएसपी बृजेश सिंह के अनुसार, दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।