Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश में फिर हो सकता है तख्तापलट: छात्र नेताओं की पार्टी का दावा

short by रघुवर झा / on Sunday, 23 March, 2025
बांग्लादेश में छात्र नेताओं की पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) ने दावा किया है कि सेना बांग्लादेश में फिर से तख्तापलट कर सकती है। छात्र नेताओं के अनुसार, सेना अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग की बहाली की योजना बना रही है। वहीं, सेना ने एनसीपी के आरोपों को 'हास्यास्पद और मनगढंत कहानियां' बताते हुए खारिज कर दिया है।