हज़ारों सांपों को बचाने वाले बिहार के मशहूर स्नेकमैन को रेस्क्यू के समय कोबरा ने डसा, हुई मौत
वैशाली (बिहार) में रविवार को एक कोबरा सांप ने रेस्क्यू के दौरान मशहूर स्नेकमैन जेपी यादव को डस लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी पिछले 12 वर्षों से सांपों को बचाने के काम में लगे थे और वह हज़ारों सांपों की जान बचा चुके थे।
read more at हिन्दुस्तान


