जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, 14 नवंबर तक भारी हिमपात के आसार
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज और जोजिला समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 12-14 नवंबर की सुबह तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी होगी। कुछ पहाड़ी इलाकों में 1-2 फीट बर्फ जम सकती है। पीर की गली में यातायात रोक दिया गया है।
read more at Abplive


