गोलगप्पे खाने को लेकर हुए विवाद में यूपी में 2 पक्षों में झड़प, दुकान मालिक ने की फायरिंग
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में गोलगप्पे खाने को लेकर कुछ युवकों के विवाद को लेकर गुरुवार को दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और दुकान के मालिक ने छत से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान ग्रेनेड फेंके गए और दर्जनभर लोग घायल हो गए।
read more at ABP न्यूज़


