बिहार में हुआ दर्दनाक हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में हुई 10 लोगों की मौत
बिहार में कटिहार ज़िले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज़ रफ्तार बस और यात्रियों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर हुई और मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।
read more at ABP न्यूज़


