साइबर अपराधियों ने पिछले साल लोगों को ₹22,845.73 करोड़ का नुकसान पहुंचाया: सरकार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि 2024 में साइबर अपराधियों के कारण लोगों को ₹22,845.73 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा जो इससे पिछले साल की तुलना में लगभग 206% अधिक है। गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार के मुताबिक, 2024 में साइबर अपराधियों द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी की 36,37,288 घटनाएं एनसीआरपी और सीएफसीएफआरएमएस पर दर्ज की गईं।
read more at भाषा


