Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी DGP से पूछा- FIR में जाति के उल्लेख की क्या है ज़रूरत?; मांगा जवाब

short by खुशी / on Wednesday, 5 March 2025
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी डीजीपी से पूछा है कि एफआईआर में आरोपियों की जाति के उल्लेख की ज़रूरत क्यों पड़ती है। हाईकोर्ट ने शराब तस्करी के एक मामले की एफआईआर में आरोपियों की जाति के ज़िक्र पर आपत्ति जताते हुए जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा, "यह संवेदनशील मसला है...इससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है।"