देव दीपावली पर 12 नवंबर की रात 12 बजे से 16 नवंबर तक 'नो फ्लाई' ज़ोन रहेगा वाराणसी
देव दीपावली पर वाराणसी शहर को 'नो फ्लाई ज़ोन' घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 12 नवंबर से 16 नवंबर की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के आदेशानुसार, भीड़भाड़ को देखते हुए बिना अनुमति के ड्रोन, पतंग, गुब्बारों और पैराग्लाइडर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


