इस हाल में मिला फ्लाइट में पैनिक अटैक के दौरान थप्पड़ खाने के बाद लापता हुआ शख्स
मुंबई-कोलकाता इंडिगो की फ्लाइट में पैनिक अटैक के दौरान थप्पड़ खाने के बाद लापता हुए हुसैन अहमद मजूमदार असम के एक रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। यह स्टेशन कोलकाता से लगभग 800 किलोमीटर दूर जबकि सिलचर से 400 किलोमीटर दूर है। दरअसल, हुसैन को सिलचर ही जाना था। एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी।
read more at ABP Live


