₹1,900 करोड़ कम हुई नारायण मूर्ति के परिवार की संपत्ति, इन्फोसिस के शेयरों में 6% की आई गिरावट
तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इन्फोसिस के शेयरों में करीब 6% की गिरावट के बाद कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनके परिवार की संपत्ति शुक्रवार को ₹1,900 करोड़ कम हो गई। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इन्फोसिस में मूर्ति परिवार के 5 सदस्यों के पास 4.02% हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू इस गिरावट के बाद ₹30,334 करोड़ रह गई।
read more at हिन्दुस्तान


