Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में दिव्यांग गर्भवतियों को पहले बच्चे के लिए मिलने वाली राशि बढ़ाकर ₹10,000 की गई

short by शिव / on Monday, 2 September, 2024
राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे के लिए दी जा रही राशि को ₹6,500 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मां व बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए राशि दी जाती है। यह राशि 3 किश्तों में मिलती है।