Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हेज़लवुड ने WTC से पहले IPL खेलने की बताई वजह, कहा- मैच खेलने से बेहतर अभ्यास कुछ नहीं

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 30 May, 2025
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड ने आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर कहा है कि उन्हें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा, "मैं दुनिया में चाहे जहां भी रहूं...मुझे गेंदबाज़ी करते रहना है।" हेज़लवुड ने कहा कि डब्ल्यूटीसी के लिए अभ्यास करने के लिए आईपीएल खेलने से बेहतर कुछ भी नहीं है।