चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 20 लाख से अधिक हुए ऑनलाइन रजिस्टर्ड
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आज (28 अप्रैल) से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है और श्रद्धालुओं को ऑनलाइन/ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। गौरतलब है कि अब तक ऑनलाइन माध्यम से 21.55 लाख तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
read more at News24 हिंदी


