ISS से लौटने के बाद कल भारत आएंगे शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आईएसएस की यात्रा पूरी करने के बाद कल (रविवार को) भारत लौटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने घर लखनऊ जाने से पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है। अमेरिका में एक साल तक एक्सिओम-4 मिशन का प्रशिक्षण लेने वाले शुक्ला 22-23 अगस्त को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
read more at NewsBytes हिन्दी


