भारत में कौनसे राज्यों के लोग किराने के सामान पर सबसे कम खर्च करते हैं?
सरकार के घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के आधार पर इंडियन एक्सप्रेस ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा शेयर किया है जहां 4 सदस्यों वाला परिवार मासिक आधार पर किराने के सामान पर सबसे कम खर्च करता है। इसमें सबसे निचले स्थान पर उत्तर प्रदेश (₹7,040/माह) है जिसके बाद झारखंड (₹7,260), ओडिशा (₹7,480) और बिहार (₹7,700) हैं।


