'कल्कि 2898 एडी' का रिव्यू देते हुए महिला ने अश्वथामा को कहा 'अश्वगंधा', वायरल हुआ वीडियो
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का रिव्यू दे रही एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में महिला फिल्म के बारे में बात करते हुए अमिताभ के किरदार 'अश्वथामा' को गलती से 'अश्वगंधा' (आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी) कह रही है। X पर 2 जुलाई को पोस्ट हुए इस वीडियो पर 4.98 लाख व्यूज़ हैं।
read more at Hindustan Times


