Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, 23 नक्सली कांडों का आरोपी रीजनल कमांडर गिरफ्तार

short by अपर्णा / on Sunday, 12 January, 2025
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने शनिवार को औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात वांछित नक्सली और रीजनल कमांडर बड़ा विकास उर्फ सर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गया, औरंगाबाद और नवादा ज़िले के विभिन्न थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां, आर्म्स ऐक्ट और सीएलए समेत कुल 23 नक्सली कांड दर्ज हैं।