Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों आज सोभा लिमिटेड के शेयरों में दर्ज हुई रिकॉर्ड बढ़त?

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 13 June 2024
बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड के शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 7.6% तक चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के बोर्ड ने शेयरों के राइट्स इश्यू के ज़रिए ₹2000 करोड़ तक जुटाने की मंज़ूरी दे दी जिसके बाद शेयरों में तेज़ी देखी गई। राइट्स इश्यू 28 जून को खुलेगा और 4 जुलाई को बंद होगा।