बेटिकट ही नहीं, गड़बड़ रेल टिकट वालों पर भी लगेगा दोगुना जुर्माना; जेल का भी प्रावधान
डीआरएम मुंबई सेंट्रल ने बताया है कि रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के लिए जुर्माना (न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क) दोगुना कर ₹500 किया है। इसके अलावा यात्रियों से फुल किराया भी वसूला जाएगा। बेटिकट के अलावा इस्तेमाल हो चुका या अवैध टिकट इस्तेमाल करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं चुकाने पर 6-माह तक जेल की सज़ा हो सकती है।
read more at X


