Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने लगाया बदसलूकी करने का आरोप

short by शिव / on Sunday, 23 June, 2024
बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पुलिस पर लखनऊ में उनके व उनके परिवार के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। राकेश ने लखनऊ के डीसीपी (यातायात) को पत्र लिखकर कहा, "22 जून को...उप-निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने जांच के नाम पर...दुर्व्यवहार किया।" राकेश ने आशुतोष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।