एमपी पुलिस ने सिवनी के गोहत्या केस में 7 आरोपियों पर रखा ₹10,000-₹10,000 का इनाम
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया है कि सिवनी के गोहत्या मामले में नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले 7 आरोपियों पर रविवार को ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर क्षेत्र) अनिल कुशवाहा ने कहा, "जांच से पता चलता है कि गाय-बैल की हत्या का उद्देश्य सांप्रदायिक उन्माद भड़काना था।" वहीं, 2 आरोपियों पर रासुका लगाया गया है।
read more at इंडिया टीवी


