Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में चंदा चोरी, भक्तों के सोने-चांदी पर फर्ज़ी समिति ने साफ किया हाथ

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 8 July, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बाद अब आगर मालवा (एमपी) स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एक समिति का गठन किया और गर्भगृह को 'रजत मंडित' करने के नाम पर श्रद्धालुओं से धन और स्वर्ण-रजत आभूषण जुटाए। इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन हो गया है।