Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंडीगढ़ के हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में अब तक कुछ नहीं मिला

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 12 June 2024
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद मरीज़ों और संस्थान के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक, संस्थान के परिसर की तलाशी ले रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला है।