तेजस्वी का नाम लेते-लेते फिसली अभिनेत्री नेहा शर्मा की ज़ुबान, वायरल हुआ पुराना वीडियो
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की बेटी और अभिनेत्री नेहा शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल है जिसमें वह खुलकर कांग्रेस-आरजेडी महागठबंधन का समर्थन कर रही हैं। वीडियो में वह तेजस्वी यादव की जगह तेज प्रताप बोलते-बोलते रुक गईं। गौरतलब है, तेज प्रताप का परिवार से नाता टूट चुका है और अजीत भागलपुर सीट से चुनाव हार गए हैं।
read more at TV9 भारतवर्ष


