गणेश चतुर्थी के मद्देनज़र मुंबई में तैनात किए गए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी
मुंबई पुलिस ने बताया है कि गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा बनाए रखने के मद्देनज़र शहर में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुंबई में 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉन्स्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिज़र्व पुलिस बल, रैपिड ऐक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हुई।
read more at भाषा


