रोहित शर्मा ने IPL में बनाया एक और रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। रविवार को सीएसके के खिलाफ मैच में 76* रनों की पारी के दौरान रोहित ने यह रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले (8326), रोहित दूसरे (6786) और शिखर धवन तीसरे (6769) स्थान पर हैं।
read more at Times Now


