Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज देश में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 23 May, 2024
आज (23 मई) देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। यह एक सरकारी अवकाश है और लगभग सभी राज्यों में सरकारी ऑफिस/स्कूल/पोस्ट ऑफिस बंद रहेंगे। त्रिपुरा, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों/यूटी में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, आज शेयर बाज़ार चालू रहेगा।
read more at Hindustan Times